हैदराबाद में गणेश विसर्जन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न, सीपी सज्जनार ने किया खूब डांस (वीडियो)

हैदराबाद: भाग्यनगर में गणेश विसर्जन प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने से पुलिस और अधिकारियों ने जश्न मनाया। तेलंगाना तली फ्लाईओवर के नीचे पुलिस स्टाफ के साथ हैदराबाद पुलिस कमिश्नर सज्जनार ने डांस किया। इससे जुड़ा वीडियो वायरल हो रहा है। बाद में सज्जनार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शहर के चार कमिश्नरेट में गणेश शोभायात्राएं सफलतापूर्वक खत्म हुई हैं। इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी विभागों के अधिकारियों की उन्होंने सराहना की। होम गार्ड से लेकर IPS तक सभी को नाम लेकर धन्यवाद दिया।

सज्जनार ने बताया कि हैदराबाद कमिश्नरेट की सीमा में सबसे ज्यादा विसर्जन हुए। हैदराबाद में विनायक विसर्जन बंदोबस्त के लिए अन्य जिलों से स्टाफ को बुलाया। बिना किसी अप्रिय घटना के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा किया। खैरताबाद और बालापुर गणेश मूर्तियों का तय समय पर विसर्जन किया। इसके लिए सहयोग करने वाली भाग्यनगर उत्सव समिति को धन्यवाद दिया।

सीपी ने कहा कि इस बार गणेश जी की मूर्तियों के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त आए। खैरताबाद गणपति के 30 लाख से ज्यादा और बालापुर गणपति के 15 लाख लोगों ने दर्शन किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शोभायात्राओं में कुछ-कुछ कमियां पाई गईं, आने वाले दिनों में इन्हें सुधार कर और बेहतर सेवाएं देंगे। पुलिस अधिकारी, स्टाफ ने 48 घंटे तक बिना सोए-खाए बंदोबस्त संभाला। शोभायात्रा में कलर पेपरों से परेशानी हो रही है, अगले साल से इन्हें बैन करने के लिए कदम उठाएंगे।

यह भी पढ़ें-

सजन्नार ने बताया कि इतना ही नहीं, अन्नदान करने वाली जगहों पर मनमाने तरीके से कचरा फेंका जा रहा है, इससे भक्तों को परेशानी हो रही है। CP ने चेतावनी दी कि शरारती तत्वों व हुड़दंगी भीड़ पर कार्रवाई होगी। अब विसर्जन प्रक्रिया खत्म होने से सेक्रेटेरियट के आसपास ट्रैफिक पाबंदियों को हटा दिया गया। टैंकबंड, लिबर्टी व विधानसभा की तरफ आवाजाही फिर शुरू कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar