Road Accident: तेज रफ्तार कार सीमेंट ब्लॉक से टकराई, चार लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

हैदराबाद : नये साल उगादी शुभकृत नाम संवत् पर अप्रिय घटना घटी है। तेलंगाना के नागरकर्नूल जिले के चारगोंडा मंडल के तुर्कपल्ली गांव के पास शनिवार की सुबह हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

चारगोंडा एसआई श्रीनिवास के अनुसार, सूर्यापेट जिले के नेरेडुचर्ला मंडल के पांच लोग कुछ दिन पहले कडपा जिले के प्रसिद्ध हजरत आमीन पिरान दरगाह में दर्शन के लिए गये थे। शुक्रवार की रात को लौट आ रहे थे।

पालकोंडा मंडल के कुक्कलपल्ली गांव के पास शनिवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे स्थित सीमेंट ब्लॉक को टक्कर मार दी। हादसे में जमीर (35), फातिमा (40), गौस (35) और एक अन्य व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

इंतियाज नाम का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बेहतर इलाज के लिए हैदराबाद भेज दिया गया था। एसआई श्रीनिवास ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X