अनर्थ: पूर्व विधायक विष्णुवर्धन रेड्डी ने टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के खिलाफ दर्ज कराई यह शिकायत

हैदराबाद : टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी एक बार फिर विवादों में फंसे है। पूर्व विधायक और जुबली हिल्स पेद्दम्मा मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष विष्णुवर्धन रेड्डी ने बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन में टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

दर्ज शिकायत में विष्णुवर्धन रेड्डी ने मांग की कि जुबली हिल्स के पेद्दम्मागुडी (मंदिर) में एक नाबालिगा के साथ दुष्कर्म किये जाने का रेवंत रेड्डी ने झूठा आरोप लगाया है और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाये। विष्णुवर्धन रेड्डी ने स्पष्ट किया कि पेद्दम्मा मंदिर में ऐसी कोई असामाजिक गतिविधि नहीं हुई है।

पूर्व विधायक विष्णुवर्धन रेड्डी ने कहा कि रेवंत रेड्डी की बातों में कोई सच्चाई नहीं है कि जुबली हिल्स पेद्दम्मा मंदिर में नाबालिगा के साथ दुष्कर्म हुआ था। उन्होंने कहा कि रेवंत का आरोप पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले हुए मंदिर से काफी दूर एक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

विष्णुवर्धन रेड्डी कहा कि हैदराबाद के पुलिस आयुक्त सीवी आनंद ने स्पष्ट किया कि पेद्दम्मा मंदिर में ऐसी कोई दुष्कर्म की घटना नहीं हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई मंदिर के खिलाफ गलत टिप्पणी करते हैं तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

वर्तमान में पूर्व विधायक विष्णुवर्धन रेड्डी जुबली स्थित हिल्स पेद्दम्मा मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष हैं। इससे पहले उनके पिता दिवंगत पी जनार्दन रेड्डी इस मंदिर के व्यवस्थापक अध्यक्ष थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X