क्राइम: पूर्व मंत्री वाईएस विवेकानंद रेड्डी की हत्या की जानकारी देने वालों को पांच लाख रुपये का इनाम की घोषणा

अमरावती : कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री वाईएस विवेकानंद रेड्डी के हत्या के मामले को लेकर सीबीआई ने महत्वपूर्ण घोषणा की है। विवेकानंद रेड्डी की हत्या की जानकारी देने वालों को पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।

साथ ही आदेश दिया कि इस मामले के बारे में स्पष्ट और सही जानकारी दें। जानकारी देने वालों के नाम गुप्त रखा जाएगा। विवेकानंद रेड्डी की हत्या की जानकारी देने के लिए कोई भी व्यक्ति आगे आ सकता है।

विश्वसनीय जानकारी और समाचार हो तो सीबीआई के डीएसपी दीपक गौर (001-24368646, 9474256974) या एसपी राम सिंह (011-24368649, 9988272709) को फोन करके या स्वयं कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

संबंधित खबर :

वाईएस विवेकानंद रेड्डी की बेटी डॉ सुनीता ने एसपी को लिखा पत्र, बताया जान को खतरा, किया सुरक्षा आग्रह

आपको बता दें कि इस समय विवेकानंद रेड्डी की हत्या मामले की जांच तेजी से जारी है। इस मामले में अनेक लोगों को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया गया है। ऐसे समय में सीबीआई की ओर से स्पष्ट तथा सही जानकारी के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X