तेलंगाना की सड़कें खून से लथपथ, अलग-अलग सड़क हादसों में दो परिवार के पांच लोगों की मौत

हैदराबाद : तेलंगाना की सड़कें खून से लथपथ हो गई। प्रदेश के दो जिलों में अलग-अलग भीषण सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, तेलंगाना के जनगाम जिले में कार दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई।

हैदराबाद के चंदाननगर के पापीरेड्डी कॉलोनी में रहने वाले शेखर रेड्डी का परिवार जनगाम जिले के तिरुमलगिरी में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए रवाना हुआ। जनगाम जिले के लिंगाला घनपुरम के पास आते ही कार का टायर फट गया।

इसके चलते कार सामने से आ रही बोलेरो वाहन से जोर से जा टक्कराई। हादसे में शेखर रेड्डी (65), धनम्मा (60) और उनके बेटे रघुमा रेड्डी (27) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

दूसरी ओर खम्मम जिले के सत्तुपल्ली में एक और भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार लॉरी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X