Crime News: नकाबपोश हमलावरों ने की पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या, बेटा था मलेशिया में सॉफ्टवेयर कर्मचारी

हैदराबाद: शहर के उप्पल हनुमान साईं नगर में अप्रिय मामला प्रकाश में आया है। अज्ञात लोगों ने पिता-पुत्र की बेरहमी से हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे नकाबपोश हमलावर घर में घुसे और चाकुओं से हमला कर दिया। पहले पिता नरसिंहा (70) पर चाकू से हमला किया। इसके बाद में पिता बचाने/रोकने आये उनके बेटे श्रीनिवास (50) की भी चाकू से हमला करके हत्या कर दी।

सूचना मिलने के बाद डीसीपी और एसीपी मौके पर पहुंच गये। इन हत्याओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि हत्या पुराने गुटबाजी के कारण की गई होगी। परिजनों का आरोप है कि इससे पहले भी जमीन विवाद में इस तरह का हमला किया गया था।

श्रीनिवास मलेशिया में सॉफ्टवेयर कर्मचारी हैं। हाल ही में वह हैदराबाद आया था। उसने अपने पिता की हत्या को रोकने की कोशिश में अपनी जान भी गंवा दी। परिवार में दोनों की हत्या किये जाने से मातम छा गया है। इन हत्याओं के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X