प्रसिद्ध ज्योतिषी श्री मुलुगु रामलिंगेश्वर वर प्रसाद सिद्धांत का निधन, छोड़ गये खास पहचान

हैदराबाद : तेलुगु लोगों से परिचित और श्रीकालहस्ती दरबार के ज्योतिषी श्री मुलुगु रामलिंगेश्वर वर प्रसाद सिद्धांत का निधन हो गया। उनका असली नाम मुलुगु रामलिंगेश्वर वर प्रसाद है। आंध्र प्रदेश के गुंटूर के मूल निवासी सिद्धांत बहुत समय पहले हैदराबाद में बस गए थे।

रविवार को सांस लेने में तकलीफ होने पर परिवार के लोग उन्हें पंजागुट्टा के निम्स अस्पताल ले गए। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले वह कोमा में चले गए थे। निम्स के उनकी जांच करने वाले डॉक्टरों ने पुष्टि की कि उनकी पहले ही मृत्यु हो चुकी है।

रामलिंगेश्वर सिद्धांत चार दशकों से ज्योतिष के बारे में बता रहे थे। बाद में वे मुलुगु सिद्धांत के नाम से प्रसिद्ध हो गये। देश-विदेश के कई फिल्मी, राजनीतिक, व्यापारिक हस्तियों को ज्योतिष शास्त्र बताते थे। दर्शक नियमित रूप से खासकर टीवी पर प्रसारित भविष्यवाणी (राशिफल) देखते थे। कई समाचार पत्र और वेबसाइट उनके द्वारा बताए गए राशिफल के बारे में प्रकाशित और प्रसारित करते थे।

रामलिंगेश्वर सिद्धांत ने श्रीशैलम में एक आश्रम की स्थापना की और वेद, पूजा और होम अनुष्ठानों में प्रशिक्षित ब्राह्मणों के साथ हर महीने पशुपतिनाथ होम आयोजित करते थे। हाल ही में विश्व के कल्याण के लिए यादगिरिगुट्टा, श्रीशैलम और श्रीकालहस्ती में विश्व को कोरोना महामारी से बचाने के लिए आयुष होम का आयोजन किया था।

मुलुगु सिद्धांत आध्यात्मिक जीवन में प्रवेश करने से पहले वे एक मिमिक्री कलाकार के रूप में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त की। अभिनेता ने एवीएस और ब्रह्मानंदम के साथ मिलकर हजारों प्रदर्शन किये हैं। ज्योतिषी श्री मुलुगु रामलिंगेश्वर सिद्धांत के निधन अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X