हैदराबाद में फैशन डिजाइनर शताब्दी ने की आत्महत्या, कारणों का पता लगा रही है पुलिस

हैदराबाद: शहर के गच्चीबौली में फैशन डिजाइनर ने की आत्महत्या कर ली। माई होम अपार्टमेंट में रहने वाली 32 वर्षीय शताब्दी ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बुधवार को शताब्दी के रूम से बदबू आते देख साथी रूममेट्स ने तुरंत अपार्टमेंट के सुरक्षाकर्मी को सूचित किया। सुरक्षाकर्मी ने दरवाजा तोड़कर देखा तो शताब्दी चुन्नी से कमरे में पंखे को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

सुरक्षाकर्मियों ने गच्चीबौली पुलिस को इस घटना के बार में सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए उस्मानिया अस्पताल भेज दिया है। पुलिस शताब्दी की आत्महत्या के संभावित कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X