Big News: आंध्र प्रदेश में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन के तार के संपर्क में ऑटो, 5 लोग जिंदा जले, 2 अन्य गंभीर रूप से घायल

हैदराबाद: आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साई जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। ऑटो के हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से 5 लोग जिंदा जल गये। 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, श्री सत्य साई जिले के ताडिपत्री मंडल के चिल्लकोंडय्यापल्ली गांव के 12 लोग खेतों में काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान ऑटो हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया।

इसके चलते ऑटो में आग लग गई। ऑटो चालक के तीन लोग बाहर आ गये। जबकि 5 लोग जिंदा जल गये। इस हादसे में मृतकों की पहचान गुड्डमपल्ली गांव निवासी के रूप में की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने मदद और बचाव कार्य शुरू किया। इस हादसे की पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X