खैरताबाद बड़े गणेश के दर्शन के लिए उमड़ रहे हैं भक्त, खचाखच भरीं कतारें

हैदराबाद : खैरताबाद महागणपति के पास भक्तों की भीड़ भारी बढ़ रही है। गणपति नवरात्रि उत्सव के पहले दिन ही बड़े गणेश के दर्शन के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में भक्त आ रहे हैं। समय बीतने के साथ खैरताबाद के आसपास भक्तों की चहल-पहल और बढ़ रही है।

उत्सव कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सोमवार को सुबह से शाम 6 बजे तक 75 हजार से ज्यादा भक्तों ने गणेश के दर्शन किए हैं। विधायक दानम नागेंदर, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी, सांसद टी. राजेंदर, अनिल कुमार यादव और कई राजनीतिक हस्तियों ने खैरताबाद गणपति के दर्शन कर विशेष पूजा की।

भक्तों के आने से दर्शन के लिए बनाई गई कतारें खचाखच भर गई हैं। भीड़ बढ़ने से पुलिस ने विशेष कदम उठाए हैं। वीआईपी रास्ते में बैरिकेड्स हटाते हुए, रोप पार्टी की मदद से भक्तों को कतारबद्ध तरीके से स्वामी के दर्शन के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें-

बड़ा गणेश के दर्शन के लिए भक्तों के भारी संख्या में आने से ट्रैफिक पुलिस विशेष पाबंदियां लागू कर रही है। हैदराबाद ट्रैफिक डीसीपी अविनाश कुमार ने बताया कि खैरताबाद बड़ा गणेश के आसपास लगभग 100 मीटर के दायरे में वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है।

आईमैक्स रोटरी से मिंट कंपाउंड तक वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। भक्तों के लिए विशेष रूप से पार्किंग की व्यवस्था की गई है। बड़ा गणेश के आसपास भीड़ ज्यादा होने वाले इलाकों को पहले से ही पहचान कर, ट्रैफिक की समस्याओं को दूर किया जा रहा है।

आपको बता दें कि इस महीने की 24 तारीख तक गणेश उत्सव जारी रहेगा, जबकि 25 को महागणपति का विसर्जन होगा। भक्तों की भीड़ ज्यादा होने से बड़ों और बच्चों का ध्यान रखने की उत्सव कमेटी ने सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X