प्रेम करना लड़की को पड़ा महंगा, परिवार ने पेट्रोल डाल कर लगा दी आग

अमरावती : प्रेम करना एक लड़की को महंगा पड़ा। प्रेम प्रसंग उसके जान पर आ गई। लड़की ने परिजनों से कहा कि वह जिस युवक से प्यार करती है, उससे ही शादी करना चाहती है। इसके चलते परिजनों ने लड़की पर पेट्रोल डाल कर लगा दी। यह मामला मंगलवार रात को कडपा जिले के रायचोटी में प्रकाश में आई है।

रायचोटी सीआई जी राजू के अनुसार, लड़की का स्थानीय युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की उसी युवक से शादी करना चाहती थी, जिससे उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। मगर परिवार ने उसका उस लड़के के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद दूसरे रिश्ते की तलाश करने लगे। इस दौरान जो भी रिश्ते आते गये, लड़की उन रिश्तों को ठुकराते गई। इसी बात को लेकर कुछ दिनों से परिवार में विवाद चल रहा था।

इसी क्रम में मंगलवार को एक बार फिर परिजनों ने लड़की से अन्य लड़के से शादी करने पर दबाव डाला। मगर लड़की ने एक बार फिर अन्य लड़के से शादी से मना कर दिया। बेटी के बात सुनकर क्रोध में आये माता-पिता और भाई ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

इस दौरान युवती के चीखने और चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी बड़ी बहन और स्थानीय लोग आकर आग बुझा दी। गंभीर रूप से घायल लड़की को कडपा रिम्स में भर्ती करवाया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X