कांग्रेस के रुठे हुए नेता जग्गारेड्डी को मनाने की कवायद तेज, नेताओं उम्मीद जताई नहीं छोड़ेंगे पार्टी

हैदराबाद : कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जग्गारेड्डी को मनाने की कवायद तेज हो गई। पार्टी के नेताओं को उम्मीद है कि संगारेड्डी के विधायक जग्गारेड्डी पार्टी को नहीं छोडेंगे। इसी बीच सीएलपी के नेता भट्टी विक्रमार्क और विधायक कोमटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी जग्गारेड्डी से मिले। इसके बाद उन्होंने मीडिया को संबोधित किया।

उन्होंने बताया कि विश्वास है कि जग्गारेड्डी पार्टी नहीं छोड़ेंगे। नेताओं ने कहा कि जग्गारेड्डी ने हमें बताया है कि उन्हें कुछ कठिनाइयां है। हमने जग्गारेड्डी से आग्रह कि वह इस्तीफा न दें। उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों को आलाकमान से अवगत कराएंगे। भट्टी विक्रमार्क ने कहा कि जग्गारेड्डी के कार्यकर्ताओं की बैठक और इस्तीफे से कोई लेना-देना नहीं है।

विधायक कोमटिरेड्डी राजगोपाल रेड्डी ने कहा कि विश्वास है कि जग्गारेड्डी पार्टी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मैंने भी पार्टी छोड़ने की बात कही थी। मगर क्या मैंने पार्टी छोड़ी हैं? मेरे जैसे ही जग्गारेड्डी भी पार्टी नहीं छोड़ेंगे। मैं सीएलपी में हूं। इसीलिए मुझे बुलाया गया तो आ गया हूं। जरूरी कोई काम या बात रही तो मैं आता हूं। वर्ना फार्म हाउस में रहता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X