कांग्रेस पार्टी में ताकत भरने राहुल गांधी का तेलंगाना दौरा, यह है कार्यक्रम

हैदराबाद : कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी का तेलंगाना दौरा तय हो गया है। पार्टी के नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी चार और पांच मई को तेलंगाना का दौरा करेंगे। तेलंगाना के नेताओं को एआईसीसी से राहुल गांधी के दौरे की जानकारी मिली है।

पार्टी नेताओं ने बताया है कि राहुल 4 मई को वरंगल जिले में आमसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसके साथ ही टीपीसीसी राहुल के दौरे को सफल बनाने के लिए तैयारी में जुट गई है। राहुल गांधी के दौरे चलते कांग्रेस पार्टी में नया उत्साह आया है।

इसी क्रम में तेलंगाना कांग्रेस पार्टी मामलों के प्रभारी माणिक्यम टैगोर शुक्रवार को हैदराबाद आ रहे हैं। टीपीसीसी के कार्यकारी अध्यक्ष और समिति के अध्यक्षों से बैठक करेंगे और महत्वपूर्ण बैठक के संबंध में दिशानिर्देश करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X