मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा नामांकन खारिज होने पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस, फैसले पर सर्वत्र उत्सुकता

हैदराबाद: एआईसीसी तेलंगाना कांग्रेस मामलों की प्रभारी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज करने के रिटर्निंग अधिकारी के फैसले को लेकर कोर्ट में चुनौती दी है। इस संबंध में कांग्रेस पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला देता है, इसे लेकर सर्वत्र गहरी उत्सुकता बनी हुई है।

मध्य प्रदेश की तीन राज्यसभा सीटों के लिए 18 जून 2026 को चुनाव होने वाले हैं। फिलहाल उस राज्य की विधानसभा में मौजूदा ताकत के हिसाब से सत्ताधारी बीजेपी दो सीटों पर आसानी से कब्जा कर लेगी, जबकि एक सीट कांग्रेस को मिलने की संभावना है। इस तीसरी सीट के लिए कांग्रेस की तरफ से मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन दाखिल किया था।

यह भी पढ़ें-

हालांकि, बीजेपी उम्मीदवार महेश केवट ने रिटर्निंग अधिकारी से शिकायत की कि मीनाक्षी नटराजन ने नामांकन पत्रों में हैदराबाद में दर्ज आपराधिक मामले की जानकारी, संपत्ति और बैंक लेनदेन का ब्योरा छिपाया है। इस शिकायत की जांच के बाद रिटर्निंग ऑफिसर ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज कर दिया।

मीनाक्षी का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस ने कड़ी नाराजगी जताई। इसी क्रम में 10 जून को केंद्रीय चुनाव आयोग से मिलकर इस फैसले को वापस लेने की मांग की। ईसी से सकारात्मक जवाब न मिलने पर इस मामले पर कानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला करते हुए कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X