हुसैन सागर में गणेश की मूर्तियों के विसर्जन को लेकर असमंजस, अनुरोध याचिका दायर करेगी सरकार

हैदराबाद : शहर की प्रतिष्ठित हुसैन सागर में प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) गणेश की मूर्तियों के विसर्जन को लेकर अब भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसके चलते लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच तेलंगाना सरकार हुसैन सागर में प्लास्टर ऑफ पेरिस (पीओपी) गणेश की मूर्तियों के विसर्जन की अनुमति देने के लिए उच्च न्यायालय से अनुरोध करने की योजना बना रही है।

राज्य के पशुपालन मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव ने रविवार को मीडिया से कहा कि सरकार इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दायर करेगी। आपको बता दें कि इससे पहले हाईकोर्ट ने पीओपी गणेश प्रतिमाओं के हुसैन सागर में विसर्जन पर रोक लगा दी थी।

मंत्री ने आगे कहा कि जब तक हाईकोर्ट ने विसर्जन पर प्रतिबंध जारी किया था, तब तक शहर में 35,000 से अधिक मूर्तियां मंडपों में स्थापित की जा चुकी थीं। ऐसे समय तालाब बनाने जैसी वैकल्पिक व्यवस्था करना संभव नहीं है।

श्रीनिवास यादव ने समीक्षा याचिका के संबंध में कहा कि राज्य सरकार हाईकोर्ट को आश्वासन देगी कि विसर्जन के 48 घंटे के भीतर हुसैन सागर से सभी पीओपी मूर्तियां और मलबा हटा दिया जाएगा। साथ ही कहा कि सरकार झीलों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X