हैदराबाद में गणेश उत्सव में हिंसा, एक व्यक्ति की मौत, तनाव

हैदराबाद : नगर में भगवान गणेश उत्सव में हिंसा भड़क उठी। दोनों के बीच हुई बहस ने मारपीट का रूप ले लिया। इसके बाद दो गुट आपस में एक दूसरे पर हमला कर लिये। हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह मामला शामीरपेट थाना क्षेत्र के लालगडी मलपकपेट इलाके में विमला फीड में स्थापित गणेश मंडप के पास प्रकाश में आया है।

मिली जानकारी के अनुसार, विमला फीड में स्थापित मंडप के पास दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। इसके बाद दो गुटों के लोग एक दूसरे पर हमला करने पर उतर आये।

इस हमले में लक्ष्मी नारायण (52) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडचल सरकारी अस्पताल भेज दिया गया। इस संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X