बिहार समाज सेवा संघ: लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा धूम धाम से संपन्न, आयोजकों ने लिया यह संकल्प

हैदराबाद: बिहार समाज सेवा संघ ने लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा को बड़े धूम धाम से शहर के नेकलेस रोड स्थित गणेश-दुर्गा पांड में आयोजित किया। हैदराबाद में पहली बार बिहार समाज सेवा की ओर से सर्वश्रेष्ठ छठ पूजा आयोजित किया गया। बिहार समाज सेवा संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने अथक परिश्रम और आत्मविश्वास के बल पर छठ को सफल करके दिखाया है। मूलतः बिहार से शुरू की गयी सूर्य उपासना का यह विश्वप्रसिद्ध छठ पूजा त्यौहार 28 से 31 अक्टूबर तक मनाया गया।

बिहार समाज सेवा संघ ने इस महापर्व को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां जैसे अर्घ्य देने हेतु गणेश घाट पर स्वच्छ पानी, घाट की सफाई, श्रद्धालुओं के बैठने एवं आराम करने की वयवस्था की गई। साथ ही पूजा के लिए दूध, दिया, अगरबत्ती, लाइटिंग, संगीत यंत्र और भक्तों के लिए प्रसाद वितरण किया गया। सुरक्षा बल को घाट पर पहले ही तैयार रखा गया था। छठ पूजा में शहर के लगभग 1200 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस पूजा में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग लोग शामिल थे।

छठ पूजा में मुख्य अथिति के रूप में रामगोपालपेट कॉर्पोरेटर श्रीमती चिरा सुचित्रा और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी की पत्नी श्रीमती काव्या रेड्डी ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बिहार समाज सेवा के राष्ट्रीय चेयरमैन राजू ओझा ने सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। समाज के अध्यक्ष पप्पू सिन्हा ने सभी पदाधिकारियों को कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी थी। महामंत्री मनीष तिवारी ने श्रद्धालुओं के लिए पूजा संबंधित सामग्री उपलब्ध कराई। कोषाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।

मिडिया प्रभारी विकास सिंह ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को कार्यक्रम की जानका दी। दूसरी तरफ राजेश गौड़, दिनेश साहू चुन्नू पांडेय और महेन्दर प्रजापति की टीम ने घाट पर आवश्यक प्रबंधन किये। समाज के सलाहकार नीलू मिश्रा और वरिष्ठ सदस्य बिनोद सिंह दिपक तिवारी, राकेश सिंह ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

बिहार समाज सेवा संघ ने छठ पूजा के सफल आयोजन का श्रेय मार्गदर्शक मंडल के श्री अलोक कुमार झा, श्री संजय सिंह, श्री विकास हिसारिया, श्री अजय कुमार, डॉक्टर देवकुमार पुखराज एवं श्री रजनीश कुमार झा, सुश्री अनिता सिंह को दिया। कहा कि इनके मार्गदर्शन और सानिध्य में यह आयोजन सफल हो पाया है। समाज के सभी पदाधिकारियों ने इस अवसर पर यह संकल्प लिया की आनेवाले छठ पूजा का आयोजन भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X