नम आंखों से बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका का हुआ अंतिम संस्कार, बेटियों ने दी मुखाग्नि

हैदराबाद : इंडिया के पहले चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ़ बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत का अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के लिए साथ कर दिया गया है। दिल्ली कैंट के बरार स्क्वायर पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनकी बेटियों ने दिवंगत पिता और माता को मुखाग्नि दी। बिपिन रावत के अंतिम संस्कार रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी वहाँ मौजूद थे। सीडीएस रावत को 17 तोपों की सलामी दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सैनिक अधिकारी मौजूद थे।

इससे पहले सीडीएस बिपिन रावत का पार्थिव शरीर उनके सरकारी आवास पर रखा गया था। यहां बड़ी संख्या में नेता, सैनिक अधिकारी और अन्य लोगों ने श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि 8 दिसंबर को तमिलनाडु के कुन्नूर में हुई हेलिकॉप्टर दुर्घटना में बिपिन रावत समेत 13 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे में उनकी पत्नी मधुलिका रावत की भी मौत हो गई थी। इस हादसे में ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह बच गये। उनका इलाज बेंगलुरु में चल रहा है। उनकी स्थिति गंभीर, मगर स्थिर बताई जा रही है।

सीडीएस बिपिन रावत को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार सुबह से ही उनके सरकारी आवास पर लोगों की काफी भीड़ लगी रही। गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमणा, विदेश मंत्री एस जयशंकर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी, मनसुख मंडाविया, सर्बानंद सोनोवाल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने श्रद्धांजलि दी। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और किसान नेता राकेश टिकैत ने भी सीडीएस रावत को श्रद्धांजलि दी है। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X