बिहार समाज सेवा संघ: पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित, किया इस पर फोकस

हैदराबाद: बिहार समाज सेवा संघ के पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की बैठक केंद्रीय कार्यालय रानीगंज में आयोजित की गई। बैठक में आयोजन से संबंधित कार्यो की समीक्षा भी की गयी। इस अवसर पर बिहार समाज सेवा संघ के राष्ट्रीय चेयरमैन राजू ओझा ने सभी पदाधिकारि व कार्यकर्ताओं का अमूल्य योगदान की सराहना की।

समाज के कोषाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति ने आयोजन में हुए खर्चो का ब्योरा पेश किया। इस अवसपर बिहार के लोक गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वीरेन्द्र पाठक के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। साथ ही भजन कीर्तन प्रस्तुत किया गया। समाज के राष्ट्रीय चेयरमैन राजु ओझा ने सभी को अंगवस्त्र के साथ सम्मान किया।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष पप्पू सिन्हा, उपाध्यक्ष प्रताप गौरव सिंह, कोषाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति, महामंत्री मनीष तिवारी, ज्वाइंट सेक्रेटरी पप्पू सिंह, मीडिया प्रभारी विकास सिंह, वरिष्ट सलाहकार विनोद सिंह, नीलु मिश्रा, कार्यकर्ता- दीपक तिवारी, राकेश सिंह राजेश गौड़, सुरज कुमार, दिनबन्धू ओझा, दिनेश साहू, विरेन्द्र पाठक अन्य उपस्थित थे।

ज्ञातव्य है कि हाल ही में बिहार समाज सेवा संघ ने हैदराबाद में नेकलेस रोड स्थित गणेश/दुर्गा पांड में छठ पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस छठ पूजा महापर्व में शहर के अलग अलग भागों से आये लगभग 1200 श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X