Bharat Jodo Yatra: तेलंगाना में राहुल गांधी की पदयात्रा तीसरे दिन जारी, लोगों के स्वागत से भावुक नेता

हैदराबाद: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 51वें दिन पहुंच गई है। तेलंगाना में पदयात्रा तीसरे दिन की शुरुआत मरिकल मंडल के यलिगंड्ला गांव से हुई। राहुल ने सुबह 6.10 बजे पदयात्रा शुरू की है। लोग गांधी का भव्य स्वागत कर रहे हैं। लोगों के स्वागत को देख भावुक हो रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं।

भारत जोड़ो यात्रा मरिकल और देवरकद्र होते हुए मन्यमकोंडा तक जारी रहेगी। कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने बताया कि शुक्रवार को कुल 23.3 किमी पदयात्रा जारी रहेगी। नेताओं ने कहा कि पदयात्रा रात को महबूबनगर में रोक दी जाएगी। राहुल ने गुरुवार को 26.7 किलोमीटर की पदयात्रा दूरी तय की। पदयात्रा मक्तल में श्री बालाजी फैक्ट्री के पास समाप्त हो गई।

संबंधित खबर:

पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, एआईसीसी नेता केसी वेणु गोपाल, तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और कई अन्य नेताओं ने पदयात्रा में भाग लिया। महबूबनगर जिले के देवरकद्रा और गोप्लपुरकलान में विश्राम करने के बाद शाम को फिर पदयात्रा जारी रहेगी। मन्यमकोंडा मंदिर क्षेत्र में होने वाली बैठक में राहुल शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X