दिल्ली में बतुकम्मा उत्सव, महिला में सोने और चांदी की जरी साड़ियां वितरित

हैदराबाद : तेलंगाना में फूलों से फूलों की पूजने वाला बतुकम्मा उत्सव भव्य रूप से जारी है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव निर्देशानुसार, बतुकम्मा उत्सव के अवसर पर दिल्ली स्थित तेलंगाना भवन में महिलाओं को साड़ियां वितरित की जा रही है।

इसी क्रम में तेलंगाना भवन में बुधवार शाम को बतुकम्मा मनाया गया। तेलंगाना भवन में आयोजित इस उत्सव में नई दिल्ली और पड़ोसी गाजियाबाद में रहने वाले लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। बतुकम्मा को तेलंगाना त्योहार के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री केसीआर के निर्देश पर बतुकम्मा उत्सव के अवसर पर राज्य में महिलाओं को रंगीन डिजाइनों की साड़ियां वितरित कर रही है। तेलंगाना भवन में आयोजित बतुकम्मा उत्सव में सभी महिला को सोने और चांदी की जरी की साड़ियों का वितरण किया गया।

महिलाएं सुबह से ही ‘बतुकम्मा’ सजावट करने के लिए देवी-देवताओं को पूजा करने वाली पुष्प तैयार करने के लिए एकत्रित हुईं और नृत्य किया। आवश्यक फूल, जैसे ‘गुनुगु, तंगेडु, चामंती, बंती, गुम्मडी और गद्दी, दिल्ली सरकार की विशेष अनुमति के साथ रिज क्षेत्र सहित दिल्ली और उसके आसपास से खरीदे गए थे।

तेलंगाना भवन ‘बतुकम्मा’ की धुनों से गूंज उठा। महिलाओं ने रेशमी कपड़े पहने और बच्चों ने अपने लहंगे में दिल्लीवासियों के समक्ष तेलंगाना संस्कृति की सर्वोत्कृष्टता का परिचय दिया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) और उसके आसपास के विभिन्न संस्थानों के तेलंगाना के छात्र उत्सव में भाग लेने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। बड़ी संख्या में दिल्ली और उत्तर भारत के लोगों ने हिस्सा लिया। बुधवार को तेलंगाना भवन “बतुकम्मा, बतुकम्मा उय्यालो” गीतों से गूंज उठा, कई उत्तर भारतीय महिलाएं पारंपरिक बतुकम्मा गीतों की धुन पर नृत्य किया।

तेलंगाना सरकार ने विशिष्ट तेलंगाना व्यंजनों से युक्त रात्रिभोज ‘तेलंगाना रुचुलु’ की मेजबानी की। तेलंगाना के पर्यटन और संस्कृति मंत्री वी श्रीनिवास गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम में शामिल हुए। नई दिल्ली में तेलंगाना सरकार के विशेष प्रतिनिधि, मंदा जगन्नाथम, केएम साहनी, पर्यटन और संस्कृति के प्रमुख सचिव संदीप कुमार सुल्तानिया, तेलंगाना भवन के रेजिडेंट कमिश्नर डॉ गौरव उप्पल और तेलंगाना पर्यटन निगम के एमडी मनोहर सहित अन्य अधिकारी इस कार्यक्रम में भाग लिया। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X