30 मार्च को शेन वार्न का यहां होगा अंतिम संस्कार, ऐसी हो रही तैयारी

हैदराबाद: ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न का अंतिम संस्कार 30 मार्च को होगा। विक्टोरिया स्टेट प्रीमियर डेनियल एंड्रयूज ने बुधवार को इसकी घोषणा की। क्रिकेटर के परिवार ने खुलासा किया है कि वॉर्न का अंतिम संस्कार एक निजी कार्यक्रम के तौर पर मनाया जाएगा। वॉर्न की पिछले हफ्ते थाईलैंड में कथित तौर पर दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई थी। वह 52 वर्ष के थे। एंड्रयूज ने बुधवार को ट्वीट किया कि वार्नी (शेन वॉर्न) को विदाई देने के लिए एमसीजी से अधिक उचित जगह दुनिया में और कहीं नहीं हो सकती।

आपको बता दें कि एमसीजी पर ही वॉर्न ने 1994 में एशेज में हैट्रिक बनाई थी और 2006 में अपनी अंतिम अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के बॉक्सिंग डे टेस्ट के दौरान इसी मैदान पर 700वां टेस्ट विकेट हासिल किया। वॉर्न का जन्म मेलबर्न में ही हुआ और वह यहीं पले-बढ़े। मेलबर्न में पैदा हुए और एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के रूप में वहां पले-बढ़े वॉर्न को अंतिम विदाई देने के लिए विक्टोरियन राज्य सरकार भारी व्यवस्था कर रही है।

पोस्टमार्टम के नतीजों से पुष्टि हुई है कि वॉर्न की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है और किसी तरह के संदेह के कोई संकेत नहीं मिले। शुक्रवार को थाईलैंड के द्वीप कोह समुई में निधन होने के बाद वॉर्न के पार्थिव शरीर को रविवार को सूरत थानी ले जाया गया। सूरत थानी से रविवार रात उनका पार्थिव शरीर राजधानी बैंकॉक पहुंचा जहां से उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने की तैयारी की जा रही है। (एजेंसियां)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X