Adilabad RIMS Fire Accident : सात और शिशुओं की हालत गंभीर, हैदराबाद के नीलोफर अस्पताल स्थानांतरित

हैदराबाद: आदिलाबाद रिम्स अस्पताल में हुए अग्नि हादसे में पीड़ित शिशुओं की सेहत और चिंताजनक हो रही है। शुरुआती इलाज करा रहे शिशुओं में ताजा सात और शिशुओं की हालत बिगड़ने से मेडिकल हलकों में हलचल मच गई। इस घटनाक्रम से सतर्क हुए डॉक्टर और अधिकारी अलर्ट हो गए।

रिम्स में इलाज करा रहे शिशुओं में सात की सेहत बिगड़ने पर स्थानीय डॉक्टरों ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। बेहतर मेडिकल सेवाएं देने के लक्ष्य से उन्हें फौरन चार विशेष वाहनों में हैदराबाद के नीलोफर अस्पताल ले जाया जा रहा है। वहां इमरजेंसी मेडिकल विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज किया जाएगा।

Also Read-

दूसरी ओर, आदिलाबाद के रिम्स अस्पताल में फिलहाल 15 और शिशुओं का डॉक्टरों की निगरानी में इलाज करा रहे हैं। उन्हें किसी भी तरह का खतरा न हो, इसके लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम सेवा दे रही है। हादसे को लेकर पीड़ितों के साथ सरकार पहले ही खड़े होने का भरोसा दे चुकी है। ताजा घटनाक्रम के मद्देनजर चिकित्सा, स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी स्थिति की हर पल समीक्षा करते हुए, पीड़ितों को बेहतर इलाज मिले, इसके लिए कदम तेज कर दिए हैं।

Also Read-

आपको बता दें कि आदिलाबाद रिम्स में हुए अग्नि हादसे में कुल पांच शिशुओं की मौत हो गई। सोमवार आधी रात को बिजली शॉर्ट सर्किट, एसी फटने से अग्नि दुर्घटना हुई है। इस हादसे पर जांच के लिए कमेटी बनाने का सरकार ने पहले ही ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar