हैदराबाद: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में भीषण सड़क हादसा हुआ। यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में 9 यात्रियों की मौत हो गई।

यह हादसा यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से करीब 32 किलोमीटर की दूरी पर और जेवर पुलिस स्टेशन की सीमा में हुआ। बुधवार-गुरुवार की आधी रात को यह दर्दनाक हुआ।
यह भी पढ़ें-
जॉइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री थे। बस में अचानक आग लगने से यात्रियों में भारी दहशत फैल गई। आग से बचने के लिए कुछ यात्री बस से नीचे कूद गए। इस हादसे में अब तक 9 लोगों के मारे जाने की खबर है।
