आचार्य आर्य नरेश का वेद प्रचार कार्यक्रम के अंतर्गत हैदराबाद आगमन, यहां किया गया कथा का आयोजन

हैदराबाद : आर्य समाज के उपदेशक आचार्य आर्य नरेश का वेद प्रचार कार्यक्रम के अंतर्गत हैदराबाद आगमन हुआ। इस अवसर पर आर्य कन्या विद्यालय हाई स्कूल, देवीदीन बाग, कंदास्वामी लेन, सुलतान बाजार में आर्य समाज के महान उपदेशक आचार्य आर्य नरेश का वेद प्रचार कार्यक्रम के अंतर्गत दूसरे दिन कथा का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने विचार प्रकट किये।

आचार्य आर्य नरेश ने ईश्वर और वेद पर महत्वपूर्ण प्रवचन दिया। साथ ही विद्यार्थियों को इस बारे में संक्षिप्त में जानकारी देकर लाभान्वित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों अध्यापिकाओं के साथ-साथ सभी को वैदिक सनातन धर्म के पालन करना चाहिए। आर्य समाज संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों में डॉ धर्मतेजा, नरेन्द्र आर्य, यज्ञकुमार, भक्त राम आदि ने भाग लेकर इस गोष्ठी को सफल बनाया। आर्य कन्या विद्यालय की ओर से कोषाध्यक्ष प्रदीप जाजू और क्रिड़ा प्रांगण की ओर से भरत मुनि ने आचार्य आर्य नरेश का स्वागत और अभिनंदन किया। शांति पाठ के बाद अल्पाहार के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।

यह भी पढ़ें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X