गच्चीबौली आउटर रिंग रोड के पास तेज रफ्तार कार ने लॉरी को पीछे से टक्कर मारी, दो छात्रों की मौके पर ही मौत

हैदराबाद: गच्चीबौली आउटर रिंग रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। नियोपोलिस एग्जिट के पास सड़क किनारे खड़ी एक लॉरी को पीछे से तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर चकनाचूर हो गई। कार में सवार दो युवक-युवती की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतकों की पहचान यादाद्रि भुवनगिरि जिले के बोम्मलारामरम मंडल के कत्रावत सुरेंदर और एलबी नगर स्थित ACE कॉलेज में डिग्री तीसरे साल की छात्रा प्रणीति रेड्डी के रूप में हुई। वे बोम्मलारामरम से गंडीपेट होते हुए कोलूर की तरफ जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

Also Read-

सूचना मिलते ही गच्चीबौली पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और चकनाचूर हुई कार में फंसे शवों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के लिए शवों को अस्पताल भेज दिया गया है और मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

बहुत दुखद घटना है। सावधानी से ड्राइव करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X