राप्ताडु आरोपी हेमंत पर पुलिस की फायरिंग : CBI से जांच कराने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में PIL, पढ़ें याचिका में कहे गये तर्क

हैदराबाद : आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के राप्ताडु में दसवीं कक्षा की छात्रा पर इलेक्ट्रिक आरी से हमला करने वाले हेमंत पर पुलिस ने गोली चलाई इस घटना पर हाईकोर्ट में PIL दाखिल हुई है। हेमंत पर गोली चलाने वाले पुलिसवालों पर कार्रवाई कर, इस मामले की CBI से जांच कराने की मांग करते हुए मंगलगिरी के वकील गुंडा गोपीकृष्ण याचिकाकर्ता के रूप में साल्मनराजू (एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड) नाम के वकील ने PIL दाखिल की।

इस फायरिंग घटना पर तुरंत सुनवाई करने की मांग साल्मनराजू की ओर से वकील बाला ने की। दायर याचिका में कहा है कि राज्य पुलिस आरोपियों को गोली मारकर हत्याएं कर रही है.. पहले भी इस तरह की घटनाएं हुईं है। मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई होगी।

संबंधित खबर-

इस PIL में मुख्य रूप से पुलिस को हथियार इस्तेमाल करने की नौबत आने वाली परिस्थितियों पर जांच करने की हाईकोर्ट से मांग की है। इस घटना में जिम्मेदार लोगों पर कानून के मुताबिक कार्रवाई करने का आदेश देने और सबूतों को सुरक्षित रखने की मांग की है। साथ ही हेमंत का बयान दर्ज करने की भी मांग की है।

यह भी पढ़ें-

याचिका में यह भी कहा कि गोलीबारी के बाद हेमंत को अस्पताल ले जाते समय स्ट्रेचर इस्तेमाल न कर जमीन पर घसीट कर ले गए.. यह उसके मौलिक अधिकारों को छीनने जैसा है। इस गोलीबारी घटना की CBI से जांच करा कर, CCTV फुटेज और मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का आदेश देने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar