हैदराबाद : आंध्र प्रदेश में नरसापुरम-नेल्लूर के बीच तट पार करने वाला गंभीर तूफान मुरसु तेलंगाना की ओर बढ़ रहा है। हैदराबाद मौसम केंद्र के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि इस तूफान के असर से तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। खास तौर पर नलगोंडा और नागरकर्नूल जिलों में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इन दो जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया। अनुमान लगाया है कि 20 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज होने की संभावना है। सूचित किया गया है कि तूफान के असर से दक्षिण तेलंगाना जिलों में बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना होने से अधिकारियों को सतर्क रहना चाहिए।
मौसम विभाग ने सूर्यापेट, महबूबनगर और वनपर्ती जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया। उत्तर और दक्षिण तेलंगाना जिलों में कई जगह हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। यह भी बताया गया है कि मुलुगु, भद्राद्री कोत्तागुडेम, खम्मम, महबूबाबाद, वरंगल, हनुमकोंडा, जनगाम, यादाद्री भुवनगिरी, रंगारेड्डी, विकाराबाद, नारायणपेट और जोगुलांबा गदवाल जिलों में भी बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें-
मुरसु तूफान का असर पहले से ही राज्य के कई जिलों पर दिख रहा है। रविवार से सोमवार सुबह तक कई इलाकों में बारिश हुई। वरंगल जिला केंद्र में सबसे ज्यादा 5.8 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई। गीसुकोंडा, खानापुर, सांगम, नल्लाबेल्ली और नरसमपेट मंडलों के साथ जिलों में बारिश हुई। मुलुगु में 4.2 सेंटीमीटर, हनुमकोंडा में 4.1 सेंटीमीटर, महबूबाबाद जिला गंगारम में 3 सेंटीमीटर, जनगाम जिला चिल्पूर मंडल में 2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज हुई।
यह भी पढ़ें-
दूसरी तरफ हैदराबाद महानगर सीमा में भी सोमवार कई जगह बारिश हुई। मौसम विभाग अधिकारियों ने बताया कि तूफान के असर से बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना होने से निचले इलाकों के लोग सतर्क रहें। सुझाव दिया है कि भारी बारिश के समय अनावश्यक यात्राओं को कम करना, बाढ़ का पानी बहने वाली सड़कों, नालों को पार करने की कोशिश न करना जैसी सावधानियां बरतनी चाहिए। खास तौर पर रेड अलर्ट घोषित जिलों में स्थानीय अधिकारी जारी करने वाले निर्देशों का लोगों को पालन करना चाहिए।
