हैदराबाद : तेलंगाना के लिए हैदराबाद मौसम केंद्र ने बारिश अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने बताया कि तेलंगाना में एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। अंदाजा लगाया है कि निम्न दबाव के असर से राज्य में 1 से नवंबर 4 तारीख तक बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इसीलिए लोग सतर्क रहें। खास तौर पर किसान और खेती के कामों पर जाने वाले मौसम की स्थिति देखते हुए सावधानी बरतें।
शनिवार शाम संयुक्त वरंगल, खम्मम, रंगारेड्डी जिलों के साथ हैदराबाद, यादाद्रि भुवनगिरि, सिद्दिपेट जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन इलाकों में गरज व बिजली के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। दूसरी तरफ राज्य के पूर्वी तेलंगाना जिलों में पहले से कई इलाकों में बारिश हुई। शुक्रवार शाम उत्तरी तेलंगाना के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज हुई। बाकी इलाकों में आसमान बादलों से घिरा रहने के साथ यहां-वहां बूंदाबांदी हुई।
यह भी पढ़ें-
पिछले 24 घंटों में भद्राद्रि कोत्तागुडेम जिले के अश्वारावुपेट में सबसे ज्यादा 66.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। पूर्वी तेलंगाना के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई वहीं उत्तरी तेलंगाना में हल्की बारिश दर्ज हुई। बाकी जिलों में बादल छाए रहने का मौसम जारी रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि नवंबर 2 व 3 तारीखों को संयुक्त आदिलाबाद और महबूबनगर जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें-
मौसम विभाग ने कहा कि निम्न दबाव के असर से आने वाले दिनों में बारिश की तीव्रता इलाकों के हिसाब से बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि गरज, बिजली के साथ बारिश के समय पेड़ों के नीचे व बिजली के खंभों के पास खड़े न हो कर सावधानी बरतें। खेती के काम करने वाले बिजली गिरने के समय खुली जगहों में न रह कर सुरक्षित जगहों पर पहुंच जाए। अधिकारियों ने कहा कि बारिशों पर मौसम विभाग जारी ताजा सलाह को समय-समय पर देखते रहें।
