हैदराबाद : वीणा वादिनी साहित्यिक समिति ने भक्ति एवं भजन संध्या कार्यक्रम का भव्य आयोजन आर्य कन्या विद्यालय में किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर के प्रसिद्ध भजन गायक प्रताप सिंह बिजली एवं उमेश चोकट विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। समिति के अध्यक्ष श्रुतिकान्त भारती ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को अत्यधिक सफल बनाया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने अपने भजनों से एक विशेष संमा बांधा। भजन संध्या का संचालन श्रीमती ममता जायस्वाल ने किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के परामर्शदाता प्रदीप जाजू और भक्तराम का विशेष सहयोग रहा।

इस अवसर पर मनीषा रानी, रुबी मिश्रा, शकुन्तला त्रिपाठी, मघुरानी शर्मा, उमा तिवारी, कमला दीक्षित, सविता पांडे, सुनीति मिश्रा, मघु रानी, दिनेश सिंह, डी प्रेमराज, सत्यनारायण काकड़ा, सीमा, रितु गुप्ता, अमिता, रितू, गुलाटी, तनु, विश्वनाथ, प्रताप, उमा सोनी और डॉ रेखा देवी वर्मा तथा अन्य की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
Also Read-
भक्ति भजन कार्यक्रम में 50 भक्ति प्रेमियों ने सहभागिता दी। इस सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन और संचालन समिति की सचिव श्रीमती सुधा ठाकुर ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
