बैंकों में पैसे जमा करने वालों के लिए बड़ी खुशखबर, जानें सीनियर सिटीजन्स को अधिकतम ब्याज

हैदराबाद : बैंकों में पैसे जमा करने की सोच रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। देश के बड़े प्राइवेट बैंकों में से एक ICICI बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरें बढ़ाते हुए अहम फैसला लिया है। 3 करोड़ रुपये से कम वाले रिटेल टर्म डिपॉजिट में चुनिंदा अवधि पर ये ब्याज दरें बढ़ाने का अभी ऐलान किया है। चुनिंदा अवधि पर 10 बेसिस पॉइंट तक ब्याज बढ़ाने की जानकारी दी है। साथ ही सीनियर सिटीजन्स को अधिकतम 7.20 प्रतिशत तक ब्याज रेट ऑफर कर रहा है। संशोधित ब्याज दरों को 23 अक्टूबर, 2026 से ही लागू करने की जानकारी दी है। तो चलिए नई ब्याज दरों की डिटेल अभी जानते हैं।

आम ग्राहकों के लिए ICICI बैंक अब 7 दिन से 10 साल की मैच्योरिटी पीरियड वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर 2.75 प्रतिशत से 6.60 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं 60 साल की उम्र पार कर चुके सीनियर सिटीजन्स को अधिकतम 7.20 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर करने की जानकारी दी है। इससे पहले इस बैंक में आम ग्राहकों को अधिकतम 6.50 प्रतिशत ब्याज ऑफर किया जाता था जबकि सीनियर्स को 7.10 प्रतिशत ब्याज दिया जाता था। अभी 10 बेसिस पॉइंट तक बढ़ाया है। लेटेस्ट ICICI बैंक FD रेट्स-

CICI बैंक ने 2 साल 1 दिन से 3 साल की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दरों को 6.45 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.55 प्रतिशत किया है।
वहीं 3 साल 1 दिन से 5 साल की अवधि वाले डिपॉजिट पर 6.50 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.60 प्रतिशत किया है।
वहीं 5 साल की टैक्स सेवर FD योजना की ब्याज दर को 6.50 प्रतिशत से बदलकर 6.60 प्रतिशत ब्याज दर किया है।
वहीं 5 साल 1 दिन से 10 साल की अवधि वाले डिपॉजिट पर ब्याज दर को 6.50 प्रतिशत से बढ़ाकर 6.60 प्रतिशत तक किया है।
वहीं 7 दिन से 2 साल तक वाले डिपॉजिट की ब्याज दरों को जस का तस रखा है।

यह भी पढ़ें-

वहीं सीनियर सिटीजन्स की बात करें तो 2 साल 1 दिन से 10 साल की अवधि वाले डिपॉजिट पर 10 बेसिस पॉइंट तक ब्याज दरें बढ़ाई हैं। 3 साल 1 दिन से 5 साल, 5 साल की टैक्स सेवर FD पर 7.20 प्रतिशत तक अधिकतम ब्याज दर ऑफर कर रहा है। उसके बाद 5 साल 1 दिन से 10 साल की अवधि वाले डिपॉजिट पर 7.10 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है। आम ग्राहकों के मुकाबले सीनियर सिटीजन्स को 50 बेसिस पॉइंट तक अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar