हैदराबाद : कादम्बिनी क्लब हैदराबाद की 411वीं मासिक गोष्ठी का आयोजन 18 अक्टूबर को मध्याह्न 12.30 बजे से ऑनलाइन के माध्यम से होगा। प्रेस विज्ञप्ति में जानकारी देते हुए मीना मुथा (कार्यकारी अध्यक्षा) एवं प्रवीण प्रणव (महासचिव) ने बताया कि मासिक गोष्ठी दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।
यह भी पढ़ें-
इस गोष्ठी में वक्ता मोनिका भट्ट प्रमुख होंगे। वे “कंटेंट से पहचान तक डिजिटल युग में अभिव्यक्ति प्रभाव और विश्वसनीयता” विषय पर बात रखेंगी। इस सत्र के संयोजक अवधेश कुमार सिन्हा व प्रवीण प्रणव होंगे। इस सत्र की अध्यक्षता प्रमुख कवि, पत्रकार, लेखक और साहित्यकार प्रो. ऋषभदेव शर्मा करेंगे।
यह भी पढ़ें-
द्वितीय सत्र में कविगण अपनी रचनाएं पाठ करेंगें। कार्यक्रमों के आयोजकों ने सभी कवि, पत्रकार, लेखक और साहित्यकारों से समय पर उपस्थिति होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का अनुरोध किया है। कार्यक्रम का लिंक है- https://meet.google.com/uaz-xxfq-atu
