सीएम रेवंत रेड्डी ने बीजेपी के घर में घुसकर लगाया बड़ा आरोप- “ड्रग्स का अड्डा बन गया है गोवा, यहीं हैं सब ड्रग डीलर”

हैदराबाद/पणजी: सीएम रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया है कि गोवा राज्य ड्रग्स का अड्डा बन गया है और ड्रग डीलर सब गोवा में ही हैं। सीएम ने बताया कि हैदराबाद में मिले ड्रग्स सब गोवा से ही आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे सीएम बनने से पहले हैदराबाद में बेरोकटोक ड्रग्स मिलते थे। तेलंगाना में कांग्रेस सरकार बनते ही ड्रग्स पर रोक के लिए ईगल फोर्स नाम से विशेष विंग बनाकर नशीले पदार्थों पर शिकंजा कसा गया है।

11 अक्टूबर को गोवा में कांग्रेस पार्टी की ओर से हुई गोय राभोण्न पदयात्रा में सीएम रेवंत शामिल हुए। उसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नशा मुक्त भारत आह्वान को गोवा के सीएम प्रमोद सावंत लागू नहीं करेंगे क्या? अपने नेता के आदेशों को भी नहीं मानेंगे क्या प्रमोद सावंत? मांग की कि गोवा में ड्रग्स पर रोक के लिए सावंत के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार क्या कदम उठा रही है बताएं।

रेवंत रेड्डी ने सीधा सवाल किया कि केंद्र में और राज्य में बीजेपी सरकार ही है। फिर ड्रग तस्करी को क्यों रोक नहीं पा रहे हैं? मशहूर टूरिस्ट स्पॉट के तौर पर पहचान पाए गोवा को ड्रग्स का अड्डा जैसा बुरा नाम चाहिए क्या? उन्होंने आलोचना की कि गोवा को बीजेपी बर्बाद कर रही है।

यह भी पढ़ें-

रेवंत रेड्डी ने कहा कि सरकारी स्थलों को अन्य को देकर बीजेपी सरकार यहां के पर्यावरण को नष्ट कर रही है। गोवा के लोगों के प्रति बीजेपी भेदभाव दिखा रही है। सीएम रेवंत ने भरोसा जताया क जल्द होने वाले गोवा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस जीतने जा रही है। गोवा के लिए जल्द ही अच्छे दिन आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar