ऑस्कर की रेस में मराठी फिल्म गोंधळ, पढ़ें इस सिनेमा की खासियत

इस साल हमारे देश से ऑस्कर के ऑफिशियल एंट्री के लिए ‘पेद्दी’ से लेकर ‘धुरंधर’ तक कई बड़ी फिल्मों ने होड़ लगाई, लेकिन सबको सरप्राइज करते हुए ‘गोंधळ’ नाम की एक छोटी मराठी फिल्म चुन ली गई। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। संतोष धवाकर के डायरेक्शन में बनी इस मराठी फिल्म में किशोर कदम, इशिता देशमुख, योगेश सोहोनी ने अहम किरदार निभाए हैं। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर मूवी है।

महाराष्ट्र की ग्रामीण संस्कृति

महाराष्ट्र की ग्रामीण संस्कृति, परंपराओं, रीति-रिवाजों में क्राइम एलिमेंट्स जोड़कर डायरेक्टर ने इसे एक इमोशनल ड्रामा के तौर पर बनाया है। इलैयाराजा ने संगीत दिया है। पिछले साल हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में सिल्वर पीकॉक अवॉर्ड जीतने वाली यह फिल्म अब 99वें ऑस्कर के बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में जगह पा गई है।

यह भी पढ़ें-

रेस में 33 फिल्में

ऑस्कर एंट्री के लिए कुल 33 फिल्में रेस में थीं, जिनमें सबसे ज्यादा हिंदी से 14 फिल्में आई थीं। तेलुगु, गुजराती, मराठी भाषाओं से 4-4 फिल्में, तमिल से 3, मलयालम, नागामी भाषाओं से एक-एक फिल्म ने होड़ लगाई थी। तेलुगु से पेद्दी, इरुमुडी, सिंग गीतम, इग्वा फिल्में, हिंदी से धुरंधर, धुरंधर: द रिवेंज, 120 बहादुर, बॉर्डर 2, इक्कीस, हनुमान अंश समेत कई फिल्में रेस में थीं। इनमें से ‘गोंधळ’ फिल्म को जूरी ने चुना है। जूरी मेंबर्स ने कहा है कि भारतीय संस्कृति को इसमें बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है और सिनेमेटोग्राफी, संगीत बढ़िया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar