निजामाबाद : जगतियाल जिले के कोरुटला मंडल के मादापुर गांव की यूट्यूबर वैष्णवी (20) हत्या केस में अहम मोड़ आया है। अतिरिक्त दहेज के लिए उसे परेशान करके हत्या करने वाले वैष्णवी के पति हरिबाबू की हत्या कर दी गई है। इस घटना में आरोपी रहे वैष्णवी के पति हरिबाबू को निजामाबाद के आरआर चौराहे पर बेरहमी हत्या कर दी गई।

जमानत पर बाहर आए हरिबाबू को अनजान व्यक्तियों ने कार में आये और चाकु से निर्मम हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। दिनदहाड़े बीच सड़क पर हरिबाबू की हत्या से हड़कंप मच गया। नारियल काटने वाले चाकू से गोदकर मारने की बात सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दिया है।

वैष्णवी ने उस समय यूट्यूब वीडियो से पहचान बनाई थी। हरिबाबू के साथ दस महीने की जान-पहचान प्यार में बदल गई। 29 मई 2025 को वेंकटापुर के बाहरी इलाके में वेंकटेश्वर मंदिर में दोनों ने शादी कर ली थी। पहले 5 लाख रुपये देने के बावजूद, और 5 लाख रुपये लाने के लिए हरिबाबू अक्सर वैष्णवी को प्रताड़ित करता था। इस प्रताड़ना में उसकी मां लक्ष्मी, भाई आनंद व अशोक भी साथ देते थे।
यह भी पढ़ें-
चार महीने की गर्भवती होने के बावजूद वैष्णवी पर प्रताड़ना जारी रही। इसी क्रम में एक दिन आधी रात को कमरे में दोनों में झगड़ा हुआ और हरिबाबू ने वैष्णवी पर चाकू से हमला कर दिया। सुबह वह फरार हो गया। कमरे में खून से लथपथ पड़ी वैष्णवी को देखकर परिवार वालों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि पहले ही मौत हो चुकी है।
हत्या करने के बाद फरार हरिबाबू को कोनारावपेट एक्स रोड पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, खून के धब्बे वाले कपड़े और बाइक जब्त की गई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
