तेलंगाना में नई चेयुता पेंशन के आवेदन की समय सीमा खत्म, पढ़ें सबसे ज्यादा और सबसे कम एप्लिकेशन कहां हैं

हैदराबाद : तेलंगाना सरकार की प्रतिष्ठित ‘चेयुता’ पेंशन के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं। नई पेंशन के आवेदनों को लेना और डेटा एंट्री की समय सीमा खत्म होने के साथ पंचायतीराज, ग्रामीण विकास विभाग ने फाइनल रिपोर्ट तैयार की है। अधिकारियों ने बताया कि पूरे तेलंगाना के 33 जिलों में कुल 5,98,193 आवेदन आए हैं। आवेदनों की एंट्री प्रक्रिया खत्म होने के साथ फील्ड लेवल पर जांच और योग्य लोगों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। SERP CEO दिव्या ने इस महीने की 25 तारीख तक एप्लिकेशन का वेरिफिकेशन पूरा करने के आदेश जारी किए हैं।

आधे से ज्यादा विधवाओं की अर्जियां

नई पेंशन के लिए आए आवेदनों में आधे से ज्यादा विधवाओं की तरफ से आना गौर करने वाली बात है। काफी समय से नई पेंशन मंजूर न होने से योग्य महिलाएं बड़ी संख्या में आवेदन कर रही हैं। कुल आवेदनों में विधवाओं का हिस्सा ही 55% से ज्यादा है, उसके बाद दिव्यांगों का नंबर है। कुल 5,98,193 एप्लिकेशन में विधवाओं की अर्जियां 3,31,236 हैं, जबकि दिव्यांग 1,48,882, अकेली महिलाएं 62,689, गौड़ (ताड़ी निकालने वाले) मजदूर 37,381, हथकरघा मजदूर 18,005 ने आवेदन किया है।

Also Read-

हैदराबाद में सबसे ज्यादा और मुलुगु में सबसे कम

चेयुता पेंशन आवेदनों में हैदराबाद जिले से 46,540 एप्लिकेशन आए हैं, जबकि मुलुगु जिले से सिर्फ 4,818 अर्जियां ही आई हैं। वहीं रंगारेड्डी जिले में 38,293, नलगोंडा में 32,993, मेडचल-मलकाजगिरी में 32,968 और खम्मम में 27,772 जिलों से आवेदन आए हैं। भूपालपल्ली और आसिफाबाद जिलों से दस हजार से कम आवेदन आए हैं। वहीं, वेरिफिकेशन प्रक्रिया तेजी से पूरी करने और सभी योग्य लोगों को पेंशन दिलाने के लिए कदम उठाने का आदेश मंत्री सीतक्का ने अधिकारियों को दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

Close Welcome Bar