हैदराबाद: शहरी क्षेत्र में गणेश विसर्जन उत्सव को लेकर अधिकारियों ने अहम घोषणा की है। हैदराबाद सिटी पुलिस और GHMC अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि तेलंगाना हाईकोर्ट के सख्त आदेशों की पृष्ठभूमि में हुसैनसागर टैंकबंड पर गणेश मूर्तियों के विसर्जन की कोई अनुमति नहीं है। इस सिलसिले में शहर के कई इलाकों में, टैंकबंड के आसपास चेतावनी के बोर्ड (फ्लेक्सी) लगाए गए हैं।
Also Read-
हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार
हुसैनसागर को प्रदूषण से बचाने के लिए, पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने पहले स्पष्ट आदेश जारी किए थे। अधिकारियों ने साफ कहा है कि इस पृष्ठभूमि में टैंकबंड के आसपास के इलाकों में किसी भी मूर्ति के विसर्जन की गुंजाइश नहीं है। उत्सव कमेटियों और पूजारी संघों से इन नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

Also Read-

वैकल्पिक इंतजाम
इस साल टैंकबंड पर विसर्जन पर रोक लगाने के बावजूद, जनता को परेशानी न हो इसलिए GHMC की तरफ से पूरे शहर में कई जगहों पर विशेष बेबी पॉन्ड, क्रेन, कृत्रिम विसर्जन तालाबों का इंतजाम किया गया है। हैदराबाद सिटी पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर नियमों का उल्लंघन करके टैंकबंड पर विसर्जन की कोशिश करने वालों पर कानूनी सख्त कार्रवाई की जाएगी। शांतिपूर्ण माहौल में सरकार के निर्देशों के अनुसार त्योहार मनाने का सुझाव दिया है।

One thought on “टैंकबंड में विसर्जन पर प्रतिबंध, शहर में चेतावनी के बोर्ड, GHMC ने की पूरे शहर में वैकल्पिक इंतजाम”