हैदराबाद : गणेश विसर्जन के दौरान गहरी त्रासदी हुई है। संगारेड्डी जिले के पटानचेरु मंडल के पेद्दाकंजर्ला गांव के तालाब में गणेश विसर्जन के लिए छह छात्रों की मौत हो गई। ये सभी छात्र शिरीषा चैरिटबल ट्रस्ट में पढ़ रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार, संगारेड्डी ज़िले के इंद्रेशम मंडल के पेद्दाकंजर्ला में तीन दिनों तक गणेश पूजा हुई। गणेश की मूर्ति को विसर्जन के लिए तालाबा ले जाया गया। इस दौरान छात्र तालाब में डूब गए। एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में छह बच्चे पानी में डूब गए।
यह भी पढ़ें-
इससे पहले कि आस-पास के लोग उन्हें बचा पाते, वे गहरे पानी में डूब गए। पता चला कि छात्र 8वीं, 9वीं, 10वीं क्लास में पढ़ते थे। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके का मुआयना किया। छात्रों के शवों सरकारी अस्पताल भेज दिया है।

2 thoughts on “Big Breaking: गणेश विसर्जन के दौरान गहरी त्रासदी, छह छात्रों की मौत”