हैदराबाद/मयामी : पोर्टो रिको के सैन जुआन से रवाना हुआ अमेजन एयर बोइंग 767-300 कार्गो विमान भीषण हादसे का शिकार हो गया। मयामी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड होते समय रनवे पार कर सड़क पर चला गया। वहां मौजूद कुछ वाहनों को भी टक्कर मारी। इससे वहां पर आग लग गई।
इस भीषण हादसे में पांच लोगों की जान चली गई। पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जगह पर दमकल कर्मी तुरंत पहुंचे और आग बुझाई। इस घटना के साथ एयरपोर्ट पर सभी विमानों की आवाजाही को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। साल के सबसे व्यस्त लेबर डे वीकेंड के दौरान यह हादसा हुआ।
यह भी पढ़ें-
इस घटना पर मयामी-डेड काउंटी मेयर डेनियला लेविन कावा ने कहा कि हादसा होने के कुछ सेकंड के भीतर ही रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं। उन्होंने कहा, “फिलहाल हमारा ध्यान पीड़ित परिवारों और घायल व्यक्तियों और राहत कार्यों पर ही है।” सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। हालांकि इस घटना में घायल पांच में से तीन की हालत गंभीर है।
