हैदराबाद: तेलंगाना विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होने वाला है। स्पीकर गुत्ता सुखेंदर रेड्डी ने बताया है इस बार विधानसभा सत्र हंगामेदार रहने की संभावना है। इसी क्रम में पुलिस और इंटेलिजेंस विभागों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा सत्र को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए सहयोग करने की अपील की है। साथ ही सभी विभागों के अधिकारियों को उपलब्ध रहने का निर्देश दिया है।
इस बार विधानसभा में 21 साल की उम्र में ही विधानसभा चुनाव लड़ने का मौका देने के प्रस्ताव के साथ क्योर, लैंड पूलिंग, 22ए जमीनें और भूमि अधिग्रहण के मुद्दे चर्चा में आने की संभावना है। साथ ही संपत्ति कर प्रणाली, हाइड्रा की भूमिका और सिंचाई परियोजनाओं से संबंधित मुद्दे भी इस सत्र में अहम बनने वाले हैं।
Also Read-
फिलहाल संविधान के अनुच्छेद 84(b), 173(b) के अनुसार इन दोनों सदनों के लिए चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 25 साल है। हालांकि इस पर तेलंगाना विधानसभा प्रस्ताव पारित करेगी। इसके बाद केंद्र सरकार और संसद स्तर पर जरूरी संवैधानिक बदलाव होने चाहिए। इसलिए तेलंगाना विधानसभा में पारित होने वाला यह प्रस्ताव केंद्र को सिफारिश के तौर पर जाएगा।
