हैदराबाद: केरल राज्य के त्रिस्सूर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। इंजीनियरिंग छात्रों को लेकर जा रही तेज रफ्तार कार अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। इस भयानक टक्कर से कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। उसमें सवार 8 छात्रों की गंभीर चोटों के कारण घटनास्थल पर ही मौके पर मौत हो गई। आवाज सुनकर स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत वहां पहुंचे और बड़ी मुश्किल से शवों को बाहर निकाला।
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किए। प्रारंभिक जांच में हादसे में मरने वालों की पहचान तमिलनाडु के डिंडीगुल के इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि वे सैर-सपाटे के लिए केरल जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ।
Also Read-
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल भेजा गया है। छात्रों के परिजनों और कॉलेज प्रबंधन को सूचना देकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है कि क्या तेज रफ्तार हादसे की वजह है या ड्राइवर को नींद आ गई थी।
