हैदराबाद: टॉलीवुड के डायरेक्टर पवन साधिनेनी विवाद में फंस गए हैं। एक फिल्म अभिनेत्री ने पुलिस में शिकायत की है कि शादी करने का झांसा देकर धोखा दिया है। इसके चलते पुलिस ने पवन को गिरफ्तार किया। आरोप लगाया है कि काफी समय से उसके साथ लिव-इन में रहकर यौन शोषण किया। इसके चलते पुलिस ने पवन साधिनेनी को करके अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पवन ने प्रेमा इश्क कादल, सावित्री, सेनापति फिल्मों के साथ ही, पिल्ला, ई ऑफिस लो, कमिटमेंटल, दया जैसी वेब सीरीज का भी निर्देशन किया है। टैलेंटेड डायरेक्टर के रूप में पहचान बनाने वाले उनका अब इस तरह अरेस्ट होना फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गया है।
Also Read-
फिलहाल मलयालम स्टार हीरो दुलकर सलमान के साथ ‘आकाशमलो एक तारा’ मूवी के डायरेक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं। चर्चा है कि पवन के खिलाफ शिकायत करने वाली मशहूर अभिनेत्री गायत्री गुप्ता हैं। उनकी शिकायत पर कार्रवाई करने वाली पुलिस ने पवन को अरेस्ट करके 15 दिन के रिमांड पर भेजा है।
