बेकाबु कंटेनर लॉरी ने मारी प्राइवेट ट्रैवल्स बस को टक्कर, छह यात्रियों की मौके पर ही मौत, 20 अन्य घायल

हैदराबाद : तेलंगाना के सूर्यापेट जिले के कोदाड़ मंडल के द्वारकुंट के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-65 पर भीषण सड़क हादसा हुआ। कंटेनर लॉरी के बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर, हैदराबाद से एलूरु जा रही प्राइवेट ट्रैवल्स की बस को टक्कर मारने से यह हादसा हुआ। इस घटना में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 अन्य के गंभीर रूप से घायल होने की प्राथमिक जानकारी है।

पुलिस और प्रत्यदर्शियों ने बताया कि 42 यात्रियों के साथ जा रही प्राइवेट ट्रैवल्स की ‘अभि बस’ हैदराबाद से एलूरु की तरफ जा रही थी। बस में कुल 42 यात्री मौजूद थे। मार्ग में द्वारकुंट के पास कंटेनर लॉरी के बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने के बाद बस को टक्कर मार दी।

कंटेनर की टक्कर में बस के यात्री गंभीर रूप से घायल हुए। हादसे की गंभीरता से छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गये। 20 अन्य के गंभीर रूप से घायल होने से उन्हें तुरंत कोदाड़ सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

हादसे का शिकार हुए वाहन सड़क पर होने से वाहनों की आवाजाही में भारी बाधा आई। सूचना मिलने पर पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग स्टाफ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। राहत कार्य करने के साथ ही ट्रैफिक को व्यवस्थित कर वाहनों की आवाजाही बहाल करने के कदम उठाए। मृतकों में लोली पोगु मैरी ज्योत्सना (39), भावना (25), पिडिकिटी लक्ष्मी (31) विजयवाड़ा; यासरपु चिन्नी (31) NTR जिला, तेलाप्रोलू; शकीना (24) भीमावरम; चेन्ना केशवुला नागेंद्रबाबू (31) औप पदमटपल्ली, कृष्णा जिला शामिल है।

One thought on “बेकाबु कंटेनर लॉरी ने मारी प्राइवेट ट्रैवल्स बस को टक्कर, छह यात्रियों की मौके पर ही मौत, 20 अन्य घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X