कार में मिली युवती की डेड बॉडी की सुलझ गई मिस्ट्री, पुलिस ने बताया- “पिता ने कहा और प्रेमी ने मार डाला”

हैदराबाद: तेलंगाना के हनुमकोंडा जिला एलकतुर्ति के पास कार में मिली युवती की डेड बॉडी की मिस्ट्री सुलझ गई।पुलिस ने पता लगाया है कि दो बार तलाक ले चुकी बेटी के उसकी बात न मानने के साथ ही परेशान करने से गुस्से में आकर युवती की हत्या करने के लिए उसके पिता ने कहा तो प्रेमी ने हत्या कर दी और डेड बॉडी को कार में छोड़कर चला गया। आरोपियों में से प्रेमी को अरेस्ट किया गया है, जबकि हत्या की प्लानिंग करने वाला युवती का पिता फरार है।

केस से जुड़ी जानकारी सोमवार को एलकतुर्ति थाने में काजीपेट एसीपी पिंगिली प्रशांत रेड्डी ने बताई। एलकतुर्ति के मिल्कुरी सम्मिरेड्डी और कमलापुर मंडल के अंकति राजेशम पहले सिंगरेनी संस्था में काम करते थे। उसके बाद गोदावरीखनी सेंटेनरी कॉलोनी में अगल-बगल के घरों में रहने से दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध थे। राजेशम की बेटी मानसा (33) की पहले दो बार शादी हुई थी और तलाक ले लिया था। उसके बाद माता-पिता के साथ रह रही मानसा सम्मिरेड्डी के छोटे बेटे मिल्कुरी विनोद कुमार के साथ प्रेम संबंध में थी।

हत्या के लिए पिता ने उकसाया

मानसा के बाहर घूमने के साथ ही करीमनगर में विनोद कुमार के पास आती-जाती रहती थी। पिता राजेशम के कई बार समझाने पर भी न सुनने के साथ ही उनसे झगड़ा करती थी। विनोद कुमार के साथ प्रेम में पड़ी मानसा शादी करने का दबाव डाल रही थी, जिससे दोनों के बीच झगड़े होते थे। इस महीने की 16 तारीख को अरुणाचलम जा रही हूं कहकर मानसा करीमनगर में विनोद के रूम पर आई। 18 को शादी की बात छेड़ने से दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इससे विनोद ने मानसा के पिता राजेशम को फोन करके बताया।

राजेशम ने विनोद से कहा, ‘मानसा जिंदा रहेगी तो दोनों को परेशान करेगी। क्या करोगे तुम्हारी मर्जी। उसे तकलीफ के बिना खत्म कर दे’, जिससे विनोद ने उसी रात मानसा का गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में डेड बॉडी को बोरे में बांधकर, कार की डिक्की में डालकर 19 की सुबह एलकतुर्ति पहुंचा। किसी को शक न हो इसलिए अपने घर से थोड़ी दूर खाली जगह पर कार पार्क कर दी। डेड बॉडी को दफनाने के लिए जगह, समय की तलाश की। लेकिन तब तक दो दिन बीत जाने से शव के सड़ने से बदबू आना शुरू हो गया। यह देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को शिकायत सूचित किया।

संबंधित खबर-

कुछ पता नहीं जैसे एक्टिंग

कार में डेड बॉडी की बात से हड़कंप मच गया। आधार कार्ड के आधार पर मृतका को अंकति मानसा के रूप में पहचानने वाली पुलिस ने उसके माता-पिता को जानकारी दी। इससे पिता राजेशम, अन्य परिवार वाले एलकतुर्ति पहुंचे। वरंगल सेंट्रल जोन डीसीपी दारा कविता ने राजेशम से पूछताछ की तो उसे कुछ पता नहीं ऐसा जवाब दिया। तीन टीमों में बंटकर जांच करने वाली पुलिस ने रविवार शाम एलकतुर्ति में नागार्जुन सीड प्लांट के पास विनोद कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो असली बात सामने आई। विनोद को अरेस्ट करने की बात पता चलते ही राजेशम फरार हो गया। ऐसा पुलिस ने बताया कि केस को करीमनगर-1 टाउन में ट्रांसफर किया जाएगा। आरोपी को पकड़ने में प्रतिभा दिखाने वाले सीआई पुलि रमेश, एसआई नरसिम्हाराव, हेड कांस्टेबल विठ्ठल, कांस्टेबल भास्कर रेड्डी, बक्कय्या, अखिल, सुमन, निरंजन, मोहन बाबू, रामलाल और नीरज को एसीपी प्रशांत रेड्डी ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X