महंगाई की मार: फिर बढ़ गए गैस सिलेंडर के दाम, तेलुगु राज्यों में कीमत 1,155 रुपये

हैदराबाद : देशभर में एक बार फिर रसोई गैस की कीमतों में इजाफा हुआ है। मार्च महीने के पहले दिन आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ी है। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1103 रुपये हो गई है। ऐसे में देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रसोई गैस के दाम 1052.50 रुपये से सीधे 1102.50 रुपये प्रति सिलेंडर पर पहुंच गया है। तेलुगु राज्यों में घरेलू सिलेंडर की कीमत 1,155 रुपये पर पहुंच गई है।

इसके चलते दिल्ली में रसोई गैस के दाम 1053 रुपये से बढ़कर 1103 रुपये हो गई है। मुंबई में रसोई गैस की कीमत 1052.50 रुपये से बढ़कर 1102.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गई है। कोलकाता में रसोई गैस की कीमत 1079 रुपये से बढ़कर 1129 रुपये हो गई है।

दिल्ली में गैस सिलेंडर के पहले के रेट 1769 रुपये थे और अब 2119.5 रुपये में मिलेंगे। इसी प्रकार मुंबई में पहले गैस सिलेंडर 1721 रुपये का और अब 2071.5 रुपये, कोलकाता में पहले 1870 रुपये और अब 2221.5 रुपये, चेन्नई में पहले 1917 रुपये और अब 2268 रुपये में मिलेंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। तो वहीं 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 350.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में 2119.50 रुपये में मिलेगा। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 1103 रुपए पर पहुंच गया है। बढ़ी हुई दरें आज से प्रभावी हो गई हैं।

మళ్లీ పెరిగిన గ్యాస్‌ సిలిండర్ ధరలు

హైదరాబాద్ : దేశవ్యాప్తంగా వంట గ్యాస్ ధరలు మరోసారి పెరిగాయి. 14.2 కేజీ డొమెస్టిక్ ఎల్‌పీజీ సిలిండర్‌ ధరపై రూ. 50, 19 కేజీ కమర్షియల్ ఎల్‌పీజీ సిలిండర్‌ ధర రూ. 350.50 పెరిగింది. పెరిగిన ధరలు తక్షణమే అమల్లోకి రానున్నాయి. తెలుగు రాష్ట్రాల్లో డొమెస్టిక్ సిలిండర్‌ ధర రూ.1,155 కు చేరుకుంది.

కాగా ఈ ఏడాది కమర్షియల్‌ ఎల్‌పీజీ సిలిండర్‌ ధరలు పెరగడం ఇది రెండోసారి. ఇప్పటికే నిత్యావసర సరకుల పెంపుతో సామాన్య, మధ్యతరగతి కుటుంబాలు ఇబ్బంది పడుతున్నాయి. తాజాగా పెరిగిన ధరలతో ఆ భారం మరింత పడనుంది. (ఏజెన్సీలు)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X