17 अगस्त से BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप, इन खिलाड़ियों पर होगी नजरें, यहां देखें लाइव

नई दिल्ली: बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) की वर्ल्ड चैंपियनशिप के 30वें संस्करण की मेजबानी के लिए भारत तैयार है। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी एरिना में सोमवार से शुरू होने वाला यह मुकाबला एक हफ्ते तक चलेगा। लगभग 17 साल के लंबे अंतराल के बाद यह मेगा टूर्नामेंट फिर से भारत की धरती पर हो रहा है, इसलिए पूरे देश में खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है।

टूर्नामेंट मेंस सिंगल्स, विमेंस सिंगल्स, डबल्स के साथ-साथ मिक्स्ड डबल्स वर्गों में दुनिया भर के टॉप शटलर्स टाइटल के लिए भिड़ेंगे। पहले दो दिन पहले राउंड के मैच होंगे, उसके बाद क्वार्टर फाइनल, सेमी फाइनल और फाइनल खेले जाएंगे। अपने घर पर होने वाले इस टूर्नामेंट में भारत की ओर से स्टार खिलाड़ी पदक के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेंगे। विमेंस सिंगल्स में पीवी सिंधु, उन्नति हुड्डा और मेंस सिंगल्स में लक्ष्य सेन, आयुष शेट्टी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

डबल्स वर्ग में स्टार जोड़ी सात्विक साईराज – चिराग शेट्टी से बड़ी उम्मीदें हैं। उनके साथ त्रीसा जॉली – गायत्री गोपीचंद और ध्रुव कपिला – तनीषा क्रास्टो की जोड़ी भी प्रतिस्पर्धा में है। यह देखना होगा कि घरेलू दर्शकों के समर्थन के बीच भारतीय शटलर्स पदकों की दौड़ में कितना बेहतर प्रदर्शन करते हैं। ये सभी मैच सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलीकास्ट और जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

Also Read-

BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप शेड्यूल:17 अगस्त सोमवार – पहला राउंड (राउंड ऑफ 64 / 48 – सभी वर्ग), 18 अगस्त मंगलवार – पहला और दूसरा राउंड के मैच, 19 अगस्त बुधवार – दूसरा राउंड (राउंड ऑफ 32), 20 अगस्त गुरुवार – प्री-क्वार्टर फाइनल (राउंड ऑफ 16), 21 अगस्त शुक्रवार – क्वार्टर फाइनल, 22 अगस्त शनिवार – सेमी फाइनल, 23 अगस्त रविवार – फाइनल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X