हैदराबाद इंटरनेशनल स्कूल में 80वें स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन, डॉ. राज नारायण मुदिराज ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज और दिया यह संदेश

हैदराबाद : तेलंगाना मेधावुला फोरम राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ. राज नारायण मुदिराज ने कहा कि विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से देश की एकता, प्रगति और विकास के लिए समर्पित होकर कार्य करने का आह्वान किया।

डॉ मुदिराज ने मुगलपुरा स्थित हैदराबाद इंटरनेशनल हाई स्कूल में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वतंत्रता दिवस को मजबूत देशभक्ति की भावना के साथ मनाने तथा राष्ट्रीय गौरव की भावना को अपने हृदय में सदैव बनाए रखने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें-

इस कार्यक्रम में हैदराबाद इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षकगण मोहम्मद सलमान, मोहम्मद सिद्दीकी, मोहम्मद शफीउल्लाह ईमान, मोहम्मद समीर आलम, श्रीमती इमराना फातिमा, समीरा फातिमा, तेलंगाना सिटीजन काउंसिल के राज्य समन्वयक जी. वेंकुगोपाल तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और समारोह को संबोधित किया।

हैदराबाद इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत और भाषणों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और खूब सराहना प्राप्त की। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने डॉ मुदिराज को सम्मानित किया। समारोह का समापन देशभक्ति और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X