Road Accident: बाइक ने लॉरी को पीछे से मारी टक्कर और खंभे से टकराई कार, 3+2 लोगों की मौत तथा…

हैदराबाद : तेलंगाना में अलग-अलग सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि संगारेड्डी जिले के कंदी मंडल क्षेत्र के तुनिकिल्ला तांडा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना नांदेड़-अकोला राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। तेज रफ्तार बाइक ने लॉरी को पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरी ओर हैदराबाद के चंपापेट में बिजली के खंभे को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने बताया कि चंपापेट के मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार इन्नोवा कार ने सड़क किनारे बिजली के स्तंभ को टकरा गई। हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। यह सभी चांद्रायगुट्टा के राजनगर कॉलोनी निवासी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

Archives

Categories

Meta

'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

X