ग्लोबल यूथ अवॉर्ड-2026 से डॉक्टर वासंती और पायलट श्रवंती सम्मानित, इन वक्ताओं ने दिया दमदार संदेश

हैदराबाद : देश के भविष्य को आकार देने की शक्ति केवल युवाओं में है और देश की प्रगति में युवाओं की भूमिका अतुलनीय है। यह बात उस्मानिया विश्वविद्यालय के एडमिशंस जॉइंट डायरेक्टर एवं एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद अख्तर ने कही है। वे अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर तेलंगाना सिटिजन्स काउंसिल (टीसीसी) राज्य शाखा के तत्वावधान में टीसीसी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। मोहम्मद अख्तर ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सेवा भावना को प्राथमिकता देते हुए देश की एकता, विकास और प्रगति के लिए अपना योगदान दें।

इस अवसर पर तेलंगाना सिटिजन्स काउंसिल राज्य शाखा के अध्यक्ष डॉ. राज नारायण मुदिराज ने कहा कि युवाओं में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा, सम्मानजनक रोजगार, समाज में समान भागीदारी और बेहतर जीवन स्तर जैसे विषयों के प्रति जागरूकता बढ़ाना ही अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस 2026 का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ हैदराबाद समर्पण और गोरक्षा डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन लायन प्रेमचंद मुनोथ जैन ने कहा कि युवा केवल देश का भविष्य ही नहीं हैं, बल्कि वर्तमान समय में देश की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं।

इस संदर्भ में गांधी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग में चिकित्सक के रूप में सेवाएं दे रहीं डॉ. चिंतला वासंती तथा इंडिगो एयरलाइंस के शमशाबाद बेस में पायलट के रूप में कार्यरत कुमारी सी. श्रवंती को ग्लोबल यूथ अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। दोनों पुरस्कार विजेताओं को शॉल, पुष्पमाला एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर भव्य रूप से सम्मानित किया गया तथा ग्लोबल यूथ अवॉर्ड 2026 प्रदान कर उनके योगदान और उपलब्धियों के लिए सभी ने बधाई दी गई।

यह भी पढ़ें-

इस दौरान तेलंगाना राज्य गोरक्षा फेडरेशन के राज्य सचिव रितीश जागिरधन, टीसीसी समन्वयक जी. वेणुगोपाल एवं बिच्चुकारी सूर्य, टीसीसी उपाध्यक्ष के. रविंदर, टीसीसी महासचिव एवं शिक्षाविद मोहम्मद अख्तर शरीफ सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X