मेरी जन्मभूमि पर ही मेरा वोट छीन लिया गया, वोटर आईडी वापस पाने के लिए उन्हें और कितने पेपर्स दिखाने होंगे: प्रकाश राज

हैदराबाद/बेंगलुरू: मालूम हो कि प्रमुख फिल्म अभिनेता प्रकाश राज, जो हमेशा केंद्र सरकार और बीजेपी की नीति पर कड़ी नज़र रखते हैं। एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। कर्नाटक में वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में उन्होंने सनसनीखेज आरोप लगाए कि वह उन लाखों लोगों में से एक हैं जिन्होंने बेंगलुरु चुनाव क्षेत्र में अपना वोटिंग अधिकार खो दिया है।

इंस्टाग्राम पर जारी एक वीडियो में, प्रकाश राज ने कुछ गंभीर व्यंग्य किया है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “मैं इसी चुनाव क्षेत्र में पैदा हुआ। यहीं पर पढ़ा हूं। यहीं पर थिएटर किया। इसी सीट से एमपी के तौर पर चुनाव लड़ा हूं। यह वाकई एक अच्छा मज़ाक है कि मेरा नाम उन 65 लाख लोगों में शामिल है जिन्होंने बेंगलुरु में अपना वोटिंग अधिकार खो दिया है।”

प्रकाश राज ने चुनौती दी कि वह देखेंगे कि अपना वोटर आईडी वापस पाने के लिए उन्हें और कितने पेपर्स दिखाने होंगे। आगे कहा कि खेल अभी शुरू हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि सरकारें अपनी ताकत से वोटर्स के अधिकार को कुछ समय के लिए दबा सकती हैं। हालांकि वे लोगों के विरोध को नहीं रोक सकतीं।

Also Read-

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से प्रकाश राज के इर्द-गिर्द वोटर आईडी विवाद भी चल रहा है। बेंगलुरु शहर की अदालत ने हाल ही में उनके खिलाफ कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु राज्यों में चुनाव नियमों के खिलाफ चार अलग-अलग वोटर पहचान पत्र रखने के आरोप में गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद में उन्हें सशर्त जमानत दे दी गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

Recent Comments

    Archives

    Categories

    Meta

    'तेलंगाना समाचार' में आपके विज्ञापन के लिए संपर्क करें

    X